बरखेड़ा। बेची गई जमीन की राशि न मिलने पर पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम पचपेड़ा पुखा निवासी द्वारिका प्रसाद बताया कि आठ अप्रैल को रात नौ बजे उनका बेटा महिपाल अपनी पत्नी राजकुमारी के कहने पर जमीन के बारे में पूछने लगा। बेची गई जमीन के रुपये मांगे। मना करने पर गाली-गलौज किया और बांके से प्रहार कर दिया। इससे उनका माथा फट गया। राशि न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र महिपाल व राजकुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद