फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान इंटरनेशनल में धूमधाम से मना स्थापना दिवस

Wed, 08 Apr 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान इंटरनेशनल के सात वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय में बुधवार को हुए समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक देवेंद्र छाबड़ा ने बच्चों ने केक, टॉफियां व कैंडी फ्लॉक्स वितरित किए। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने  कहा कि ज्ञान इंटरनेशनल महज एक स्कूल नहीं, यहां बच्चों के लिए पारिवारिक वातावरण व शिक्षिकाओं में मातृत्व की भावना के साथ बच्वों को शिक्षा दीक्षा दी जा रही है। इस मौके पर शिक्षिका सोनम शर्मा, सरिता राठौर, राजीव शुक्ला, निशा, श्रुति शर्मा, वंदना अग्रवाल, प्रीति सिंह, मोनिका श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, फारुख अहमद, गरिमा, गायत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें