फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस की पूर्व  संध्या पर लगी प्रदर्शनी

Mon, 21 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रदर्शनी। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर लगी प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 
विज्ञापन

शहर के राम इंटर कॉलेज में सोमवार को हमारा जल, जल हमारा जीवन विषय पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से जुड़े पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया। मार्गदर्शक विकास दुबे, चंद्रपाल गंगवार ने बताया कि जल हमारी मूलभूत आवश्यकता है। पानी वितरण पर महाराष्ट्र के लातूर में निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। यदि पानी बचाने पर ध्यान नहीं दिया गया तो 2025 तक जल के लिए त्राहि त्राहि मचेगी। समीर अली व अजय शर्मा ने बाल वैज्ञानिकों को जल संरक्षण को लेकर उपाय बताए। कहा कि गांव कस्बों में छोटे छोटे तालाब खुदवाकर गांव का पानी गांव में ही रोका जा सकता है। नगरों महानगरों में नालियों का पानी गड्ढों में इक_ा का सिंचाई के कार्य में लिया जा सकता है। होली पर पानी और रंगों के स्थान पर गुलाल का प्रयोग करें। प्रधानाचार्य ब्रहमशंकर गंगवार ने जल संरक्षण के प्रति सभी को गंभीर रहने की बात कही। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य राजा, नीलम सिंह, अर्शिया, प्रश्रोत्तरी में हरीओम, सोनम गंगवार, इल्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें