फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक विधायक  ने सुनीं समस्याएं

Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीस सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति वाले बिंदुओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक विधायक सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से उनकी समस्याओं व केंद्र की व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर उन्होंने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर शिक्षामंत्री व प्रमुख सचिव शिक्षा से हुई वार्ता के बाद बनी सहमति के बारे में शिक्षकों को अवगत कराया। इसके बाद वह डीआईओएस से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिल सके। उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष गेंदनलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीएच खान, सुरेंद्र गंगवार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव
पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। वह सोमवार को शहर के एक गेस्टहाउस में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सरकार से हुई वार्ता के दौरान बनी सहमति के बारे में जानकारी दे रहे थे। कहा कि वर्ष 2015 के पारिश्रमिक भुगतान का जो सात करोड़ रुपया बकाया है, सरकार ने उसे जारी कर दिया है। इससे पूर्व का 24 करोड़ बकाया को जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है। महिलाओं को कैजुअल लीव लेने में जो समस्याएं आ रही थी, उससे भी छुटकारा मिल सकेगा। शिक्षकों के गंभीर बीमार होने की दशा में इलाज पर होने वाला खर्च भी अब सरकार वहन करेगी। कहा कि भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एक अप्रैल से शुरू हुए नवीन शैक्षिक सत्र को पूर्व की भांति जुलाई से ही शुरू करने के लिए जल्द वार्ता की जाएगी। इसकी पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पड़ी है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. धनपाल शर्मा, रश्मि यादव, बीना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें