फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारी

Fri, 01 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती घायल संतोष । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार शाम गांव चौसरा के पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव चौसरा के पूर्व प्रधान लोकेश गंगवार ने बताया कि उनके बेटे रिंकू उर्फ संतोष (28) की कुछ लेागों से पुरानी रंजिश चल रही है। इन लोगों ने बृहस्पतिवार शाम संतोष को वार्ता करने के लिए फोन करके राजकीय महाविद्यालय के पास बुलाया। संतोष के वहां पहुंचने पर पहले तो दोनों पक्षों में काफी देर बातचीत चलती रही। बाद में आरोपियों संतोष पर गोली चला दी। इससे संतोष लहूलुहान होकर गिर गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें