फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में सदस्यता अभियान के दौरान आए थे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

Fri, 13 Jun 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिले में प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और अन्य के साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्र
विज्ञापन
पीलीभीत। अहमदाबाद-गुजरात प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंंत्री विजय रुपाणी डेढ़ वर्ष पहले जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने कई पदाधिकारियों मुलाकात कर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों का मूलमंत्र समझाया था।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सितंबर 2023 में जिले में आए थे।
उन्होंने सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जाना और जरूरी सुझाव दिए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. पीडी सिंह के घर भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने जरूरी चर्चा की। इसके अलावा अमृतलाल से भी मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा था। प्लेन हादसे में उनकी मृत्यु से भाजपा पदाधिकारियों, प्रबुद्ध वर्ग में शोक है। लोगों ने शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें