जिले में प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और अन्य के साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्र
पीलीभीत। अहमदाबाद-गुजरात प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंंत्री विजय रुपाणी डेढ़ वर्ष पहले जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने कई पदाधिकारियों मुलाकात कर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों का मूलमंत्र समझाया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सितंबर 2023 में जिले में आए थे।
उन्होंने सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जाना और जरूरी सुझाव दिए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. पीडी सिंह के घर भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने जरूरी चर्चा की। इसके अलावा अमृतलाल से भी मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा था। प्लेन हादसे में उनकी मृत्यु से भाजपा पदाधिकारियों, प्रबुद्ध वर्ग में शोक है। लोगों ने शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।