फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: घर के बाहर स्लैब तोड़ने पहुंचा बुलडोजर, पूर्व चेयरमैन के बेटे बोले- इसके पीछे चुनावी रंजिश

Mon, 15 May 2023 07:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर में सोमवार दोपहर पूर्व चेयरमैन छेदालाल जायसवाल के घर के बाहर स्लैब तोड़ने पालिका टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थीं। टीम कार्रवाई करती उससे पहले पूर्व चेयरमैन के बेटे कुर्सी डालकर बुलडोजर के सामने बैठ गए। 
विज्ञापन
बुलडोजर के सामने बैठे पूर्व चेयरमैन के बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में घर के सामने की स्लैब तोड़ने पहुंचे नगर पालिका के बुलडोजर के सामने पूर्व पालिकाध्यक्ष छेदा लाल जायसवाल के दो बेटे कुर्सी डाल कर बैठ गए। आखिर मशीन को वापस ले जाना पड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटों में चुनावी रंजिश को लेकर कार्रवाई होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कुछ सफाई कर्मचारी सोमवार को दोपहर 2:30 बजे बुलडोजर लेकर शास्त्री नगर स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदालाल जायसवाल के घर के सामने स्थित स्लैब तोड़ने पहुंचे थे। कार्रवाई से पहले ही पूर्व पालिकाध्यक्ष छेदालाल जायसवाल के पुत्र अरविंद जायसवाल और आदेश जायसवाल स्लैब पर कुर्सी डालकर बैठ गए। 

UP News: गैंगस्टर कल्लू डॉन की पत्नी इमराना बनीं अध्यक्ष; लोग बोले- ये 'स्मैकगंज' है साहब, यहां सब बिकता है
विज्ञापन


इनका कहना था कि यदि स्लैब तोड़ने का कोई लिखित आदेश हो तो तोड़ी जाए। लिखित आदेश नहीं होगा तो इसे नहीं तोड़ने देंगे। यदि पालिका स्टाफ इसे तोड़ने का जबरन प्रयास करेगा तो बुलडोजर को हमारे ऊपर से गुजारना होगा। वे लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन बिना लिखित आदेश के कार्रवाई नहीं होने देंगे।

अधिकारियों ने दिया यह तर्क 

पालिका की टीम सफाई निरीक्षक विरेंद्र विक्रम सिंह और अवर अभियंता मोहम्मद सलमान के निर्देशन में आई थी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि स्लैब काफी नीची है। इस वजह से कूड़ा अटक जाता है। इसे तोड़कर उसके स्थान पर ऊंची बनवाई जाएगी। 

जेसीबी के सामने बैठे पूर्व पालिका अध्यक्ष के बेटे पालिका अधिकारियों के इस तर्क से सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में लिखित आदेश लाया जाए। इस बीच पालिका की जेसीबी पूर्व पालिका अध्यक्ष के घर के सामने सड़क पर दो घंटे तक खड़ी रही है। 
विज्ञापन

बीच सड़क पर खड़ी की जेसीबी

सड़क पर जेसीबी के आड़े तिरछे खड़े होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को परेशानी हुई। जब पूर्व पालिका अध्यक्ष के बेटे नहीं उठे तो पालिका टीम शाम 4:30 बजे जेसीबी लेकर लौट गई। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। पालिका टीम सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल लेकर आई थी। 

सफाई निरीक्षक विरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदालाल जायसवाल के घर के सामने स्लैब काफी नीची है। इसमें अक्सर कूड़ा फंस जाता है। कूड़ा फंसने के कारण पानी का बहाव भी रुक जाता है। इसी वजह से तोड़ने आए थे।

आदेश जायसवाल ने कहा कि निकाय चुनाव की रंजिश को लेकर यह सब किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उधर, एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं उनको नहीं है। वह अधिशासी अधिकारी से इस मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें