विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी का लिया आनंद
- फोटो : अमर उजाला
मोटरबोट से शारदा सागर डैम की सैर
दो दिन पूर्व तक 30 से अधिक सैलानी चूका बीच का भ्रमण कर चुके थे। गुरुवार को 11 विदेशी सैलानी चूका बीच पहुंचे। इसमें दो पुरुष और नौ महिला सैलानी शामिल रहीं। जंगल सफारी का आनंद लेकर जंगल की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा वन्यजीवों की स्थिति को परखा। इस दौरान बंगाल टाइगर के भी दीदार में हुए। इसके बाद सैलानी चूका बीच पहुंचे। वहां की हटों को भी करीब से निहारा। मोटरबोट से शारदा सागर डैम की सैर की।
प्राकृतिक संदुरता देख हुए मंत्रमुग्ध
चूकी बीच घूमने आए विदेशी सैलानी योग प्रशिक्षण संस्था से जुड़े हैं। योग से संबंधित कार्य के सिलसिले में भारत भ्रमण पर आए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गाइड महेंद्र पाल ने सैलानियों को भ्रमण कराया। गाइड ने बताया कि विदेशी सैलानी चूका बीच की प्राकृतिक संदुरता देख मंत्रमुग्ध हो गए। पर्यटकों ने फोटो भी खिंचवाई।