फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईदी देने से मना करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल

Tue, 10 Jun 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ईदी देने से मना करने पर आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से प्रहार किया। डंडा मारने से आंख पर गंभीर चोट आई। बचाने आए साथी को भी आरोपियों ने पीटा। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर से सटे गौहनिया गांव निवासी परवीन ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जून की शाम 8:30 बजे उसका बड़ा पुत्र इलयास गांव के ही चांद बाबू के साथ गौहनिया फाटक पर खड़ा था। इस दौरान चिड़ियादाह गांव निवासी फुरकान अपने करीब आठ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और ईदी देने की बात कहने लगे। मना करने पर आरोपियों ने पुत्र को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने पर चांद बाबू को भी पीटा। इससे दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने इलयास की आंख पर डंडा मार दिया। इससे आंख में गंभीर चोटें आई। सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें