पीलीभीत। जेपी रोड शहर का सबसे व्यस्ततम रोड है। प्रतिदिन इस रोड से चार से पांच हजार वाहन गुजरते हैं। पैदल राहगीरों का आवागमन भी होता है। इस मुख्य सड़क के फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। इसके चलते इस सड़क का फुटपाथ गायब ही हो गया है। सड़क पर ही वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। यहां दिन भर घंटों जाम की स्थिति रहती है।
शहर की मुख्य मार्केट जेपी रोड पर रोजाना नौ-दस हजार राहगीरों का आना जाना है। मौजूदा समय में सहालग का समय चल रहा है। इससे शहर में और भी अधिक भीड़ हो रही है। वाहनों की संख्या भी काफी अधिक हो जाती है। फुटपाथ पर दोनों तरफ के दुकानदारों ने सामान रखकर कब्जा कर रखा है।
दुकान में खरीदारी करने आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते है। मार्ग पर जब कोई ई रिक्शा या बाइक चालक आमने सामने से आ जाते हैं, तो इस सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। यह स्थिति दिन में चार से पांच बार बनती है। वहीं स्थानीय प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जिससे यह सड़कों पर हावी है।
लगता जाम, पैदल राहगीर भी होते परेशान
फुटपाथ पर कब्जा और सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन जाम का कारण बनते हैं। दोपहर में हालत यह हो जाती है कि पैदल राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, बेतरतीब खड़े वाहन जाम का कारण भी बनते हैं।
इसमें प्रशासन ही नहीं स्वयं दुकानदाराें को समझने की जरूरत है। इससे शहर में जाम की समस्या को निपटा जा सके। कई बार जरूरी काम को जाते समय जाम में फंस जाते है, तो काफी परेशानी होती है। - संजीव सक्सेना
विभाग को अभियान चलाते समय एकतरफा चलाना चाहिए। इससे शहर का अतिक्रमण साफ किया जा सके। मगर कुछ दूरी ही अभियान चलाया जाता है। बाद में बंद कर देते है। - श्याम सिंह
शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद
शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद
शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद