पूरनपुर। खाद्य एवं सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने पीलीभीत रोड स्थित फारुख अहमद, उमेश चंद्र, बंडा रोड स्थित राजीव गुप्ता, पीलीभीत रोड स्थित अजमेर सिंह छीना की चावल मिल से फोर्टिफाइड चावल का नमूना लिया।
इस कार्रवाई से चावल मिल मालिकों में खलबली मची रही। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत स्वरूप, तेजबहादुर सिंह, शांतनु कुमार, प्रेम कुमार यादव, सतीश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद