फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के आठ सदस्यों की हालत बिगड़ी

Thu, 06 Aug 2015 12:10 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से मोहल्ला साहूकारा निवासी मुुकंदी वर्मा और उनके परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और बेहोशी के चलते सभी आठ लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुकंदी वर्मा के पुत्र नरेश वर्मा ने बताया कि उसके पिता 55 वर्षीय मुकंदी लाल वर्मा, मां शकुंतला देवी, बहन 15 वर्षीय नेहा, भाई 18 वर्षीय  आदेश, भाई राजीव की नौ वर्षीय पुत्री आचल, सात वर्षीय पलक, मामा सर्वेश वर्मा का सात वर्षीय पुत्र अभिषेक, दस वर्षीय पुत्री शिवानी ने मंगलवार की शाम कोे घुइया, रोटी खाई थी। खाना खाकर रात को सभी सो गए, लेकिन बुधवार की सुबह आंख खुलते ही परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी, दस्त शुरू हो गए।
 थोड़ी देर में एक के बाद एक-एक बेहोश होने लगे। लगातार हालत खराब होने पर परिवार के उक्त सभी सदस्यों को सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के आठ सदस्यों ने बासी घुइया-रोटी खाई थी। फूड प्वाइजनिंग से सभी सदस्यों की हालत बिगड़ी है। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें