फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी के आदर्शों का करें अनुसरण : गंगवार

विज्ञापन
बीसलपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार । स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
बीसलपुर। छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में प्रदेश के पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी के आदर्शों का हम सभी को अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने रविवार को मोहल्ला शिवाजी नगर में हुए समारोह में कहा कि छत्रपति शिवाजी जैसी राष्ट्र सेवा की भावना सभी लोगों को अपने अंदर पैदा करनी चाहिए। वह कुशल प्रशासक और साहसी योद्धा थे। उन्होंने अपने पराक्रम से हिंदू साम्राज्य स्थापित करने में सफलता हासिल कर ली थी।
समारोह में डॉ. मुरारीलाल गंगवार, मुनेंद्र पाल गंगवार, जितेंद्र गंगवार, सत्येंद्र गंगवार, भद्रपाल गंगवार, दयाशंकर, प्रियंका गंगवार, जगदीश प्रसाद, कालीचरन, कृष्ण चंद्र, रामचंद्र, छेदालाल जायसवाल, दिव्या गंगवार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. मुरारीलाल गंगवार ने और संचालन धर्मपाल गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने छत्रपति शिवाजी के जीवन परिचय से संबंधित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

बीसलपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार । स्रोत - आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें