फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ढक गया शहर

Tue, 30 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोहरा और बर्फीली हवाओं का सितम दिनों दिन बड़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह से छाए कोहरे ने लोगों को घर में ही कैद कर रखा। मंगलवार को तापमान 17.4 अधिकतम व 6.1 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। घने कोहरे से आने जाने वाले बाइक सवारों को भी काफी दिक्कत हुई। गोकुल एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से करीब तीन घंटा विलंब से पीलीभीत पहुंची। शीतलहर की छुट्टी के बाद खुले स्कूलों को जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते हुए जाते नजर आए। दोपहर बाद खिली धूप भी ठंड के आगे नाकाम साबित हुई। शाम होते ही ठंड ने फिर जिले को अपने आगोश में लिया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद खुले स्कूल
कड़ाके की ठंड में भी स्कूल खुले होने से बच्चों को खासी दिक्कत हुई। ठंड का कड़ा रूख देखते हुए कुछ स्कूल संचालकों ने 31 दिसंबर से फिर शीतकालीन अवकाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें