स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री । संवाद
पीलीभीत। सर्दी के साथ ही कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर तो पड़ा ही ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। सोमवार को गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी कुछ देरी से पीलीभीत पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त होने की वजह से भी यात्री परेशान हुए।
कोहरे का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ा। सुबह के समय यात्रियों की संख्या काफी कम रही। सुबह 10 बजे तक जिले में कोहरा छाया रहा। सुबह 11: 40 बजे पीलीभीत स्टेशन पहुंचने वाली गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस करीब 20 मिनट देरी से पहुंची। इंतजार में यात्री परेशान हुए। वापसी में ट्रेन अपने निर्धारित समय से रवाना हुई। वहीं बरेली व अन्य स्थानों को जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर कोहरे का असर देखा गया।