फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और विकसित भारत पर जोर

Fri, 17 Jul 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर किया गया। इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण पर जोर दिया गया। जिला प्रभारी गुलशन आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने बैठक का संचालन किया। गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन द्वारा विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बिना किसी मानदेय के राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी से काम करते हैं। आनंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता वर्ष 2047 को विकसित भारत का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुखता से सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें