फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में ड्रोन उड़ाना पड़ा महंगा, युवक पर एक लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 20 Aug 2025 02:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के जंगल में एक युवक ने ड्रोन उड़ाया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
पीटीआर के जंगल में ड्रोन उड़ाते युवक। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में जंगल के कोर एरिया में अवैध रूप से प्रवेश कर ड्रोन उड़ाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। डीएफओ ने सख्ती बरतकर ड्रोन को जब्त करने के साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दो दिन पूर्व वीडियो वायरल होने के बाद अफसर हरकत में आए थे।

विज्ञापन


घटना टाइगर रिजर्व के माला रेंज क्षेत्र की है। माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर पहुंचकर कोर एरिया में अवैध रूप से ड्रोन उड़ाकर वीडियो बनाई गई। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद जंगल की सुरक्षा को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू किए। इसके बाद अफसर गंभीर हुए और वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई। 

डीएफओ ने ड्रोन उड़ाने वाले युवक को चिह्नित कर कार्रवाई की। युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी अरबाज अंसारी पर वन अधिनियम के तहत केस काटकर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही ड्रोन को भी जब्त कर  लिया गया। 
विज्ञापन


डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कोर क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि वन्यजीवों के लिए भी खतरा पैदा करती हैं।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पेज पर रील अपलोड करता है अरबाज
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के जंगल में अवैध रूप से पहुंचकर ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई की गई। आरोपी अरबाज ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना पेज बना रखा है। इस पर वह ड्रोन से ही वीडियो बनाकर अपलोड करता है। हालांकि मामला सुर्खियों में आने पर उसने जंगल की बनाई हुई वीडियो को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें