फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरों में भरा बाढ़ का पानी निकला, अब कीचड़ और गंदगी से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर ध्रुव कॉलोनी और खिरकिया बरगदिया के निचले स्थानों में हुआ जलभराव समाप्त हो गया है, लेकिन अब कीचड़ और गंदगी के कारण दिक्कत आ रही है। पीड़ितों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन



नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे खेतों, निचले स्थानों के अलावा ध्रुव कॉलोनी, खिरकिया बरगदिया के निचले क्षेत्र में तीन दिन पहले जलभराव हो गया था। नदी का जलस्तर कम होने पर शुक्रवार को आबादी में भरा पानी निकल गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मगर घरों में जलभराव से कीचड़ और गंदगी, बदबू से लोग परेशान है। शुक्रवार को लोग घरों में कीचड़, गंदगी की साफ-सफाई करने में जुटे रहे। शुक्रवार को गांव खिरकिया बरगदिया के विवेक सिंह चौहान, लल्लन प्रसाद, हरीशंकर, राजकुमार, अलवीर आदि ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मात्र 25 मीटर दूर बह रही शारदा नदी से ध्रुव कॉलोनी की आबादी को बचाने, सर्वे कराकर भू कटान से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने, बाढ़, कटान से बचाव के लिए तटबंध बनवाने, ग्राम पंचायत खिरकिया बरगदिया के लोगों को ग्राम पंचायत ढक्काचांट में बसाने की मांग की गई।
इधर, चंदिया हजारा-राहुलनगर के बीच हो रहा भूकटान शुक्रवार को भी धीमी गति से जारी रहा। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी जंगल की जमीन का धीमी गति से कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें