फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना ईश्वरीय सहयोग के मनुष्य कुछ नहीं कर सकता

विज्ञापन
पीलीभीत शहर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित वेद प्रचार उत्सव में मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। आर्य समाज मंदिर में चले वेद प्रचार उत्सव के दूसरे दिन आचार्य चंदन मित्र ने कहा कि बिना ईश्वरीय सहयोग के मनुष्य कुछ भी नहीं कर सकता। यह जानकारी भी वेद से होती है, कि मनुष्य में क्या गुण है, कैसा स्वभाव है और क्या-क्या कमियां है। मनुष्य को अपने सामर्थ्य का बोध अपनी अल्पज्ञता से होता है। इसी अल्पज्ञता को दूर करने के लिए मनुष्य में ईश्वर को प्राप्त करने की उत्कृष्ट इच्छा होती है। उन्होंने कहा वेद में ऐसी कोई असत्य और अन्याय युक्त बात नहीं है, जो मनुष्य अस्वीकार कर सके। प्रवचन से पूर्व भजन उपदेशक ओमवीर ने प्रवचन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें