फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ के हालात, ग्राम पंचायत सचिव गायब

Tue, 22 Aug 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़, रमनगरा, मटैया लालपुर, महाराजपुर, सेल्हा के प्रधानों ने डीएम से ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत की है। कहा, गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सचिव गायब रहते हैं। ऐसे में बचाव के काम नहीं हो पा रहे हैं। डीएम ने मामले में सीडीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव रामनगर के प्रधान मंजीत सिंह, बूंदीभूड की शीला सिंह, पुराना तालुका महाराजपुर के राम प्रकाश के अलावा मटैया लालपुर, महाराजपुर के ग्राम प्रधानों ने डीएम को पत्र देकर कहा कि इस समय उनके गांव शारदा नदी की बाढ़ से घिरे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय कर्मचारियों के सहयोग की जरूरत है। उनकी ग्राम पंचायत में तैनात सचिव धर्मपाल गायब रहते हैं।
ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों को समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रधानों की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सचिव के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण एवं कार्यों में सहयोग न किए जाने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान में बाढ़ के दृष्टिकोण से ग्राम पंचायतें संवेदनशील श्रेणी में हैं। सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें