फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुलेश्वरनाथ मंदिर में भोले को अर्पित किए बेलपत्र और धतूरे

Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर में जला​भिषेक करने पहुंचे कांवड़िये । सेवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। सावन के सातवें सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवमंदिरों में पूजा-अर्चना की, प्रसाद, दूध, बेलपत्र, धतूरे चढ़ाए। श्रद्धालुओं शिव मंदिरों में भजन कीर्तन किए। गंगा नदी के विभिन्न घाटों से भरकर लाए गंगाजल को गुलेश्वर नाथ मंदिर में चढ़ाया।
विज्ञापन

गुलेश्वरनाथ मंदिर में काफी भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया। भारी भीड़ के कारण मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे। पालिका प्रशासन ने इस मंदिर के परिसर में श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए शिविर लगाया था। स्वास्थ्य विभाग ने भी मंदिर परिसर में शिवर लगाया था। कावंडिय़ों की सुरक्षा के लिए बरेली रोड पर नगर से गांव चुर्रासकतपुर तक मोबाइल पुलिस टीम पूरे समय गश्त करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें