फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राहुल नगर के समीप शुरू हुआ बाढ़ बचाव का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ और कटान से बचाने के लिए गांव चंदिया हजारा में नदी किनारे जियो बैग लगाने को कानपुर के मैकेनिकल ग्रुप की ओर से मंगलवार को मड पंप पहुंचाया गया है। शारदा नदी के धनाराघाट पुल से चंदिया हजारा तक जियो बैग कटर बनाए जाएंगे। राहुल नगर के समीप भी बंद पड़ा बचाव कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप तीन करोड़ रुपये की लागत से बचाव कार्य शुरू कराए गए थे। चंदिया हजारा में तो काम लगभग पूरा गया है। मगर राहुलनगर के समीप मेटेरियल न होने से काम रुका था। मेटेरियल आने पर दो दिन पहले गांव राहुलनगर के समीप भी काम तेजी से शुरू करा दिया गया। वहीं पिछले साल चैनेलाइजेशन के बाद कुछ धनराशि शेष रह गई थी। चैनेलाइजेशन का काम कानपुर की सिंचाई विभाग की मैकेनिकल ग्रुप ने कराया था। अब मैकेनिकल ग्रुप की ओर से धनाराघाट के जीरो किलोमीटर से गांव चंदिया हजारा तक जियो बैग लगाने को 30 जियो बैग पहले ही पहुंच गए थे। चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि जियो बैग कटर बनाने को मंगलवार को मड पंप भी पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें