फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ से तहस-नहस सिस्टम की मरम्मत नहीं, 110 गांव की बिजली गुल

Tue, 16 Jul 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बाढ़ से तहस-नहस सिस्टम की मरम्मत न होने से क्षेत्र के 110 गांव के लोग बिजली संकट झेल रहे हैं। नौ जुलाई से अब तक बिजली न आने से लोग बेहाल हो गए हैं। फॉल्ट मरम्मत की धीमी रफ्तार के चलते लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नौ जुलाई को देर शाम आई बाढ़ के दौरान पारेषण के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र परिसर के साथ नगरीय विद्युत उपकेंद्र में भी जलभराव हो गया था। इसके चलते पूरे तहसील क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। नगरीय विद्युत उपकेंद्र परिसर से बाढ़ का पानी हट जाने और खराब मशीनों के सही हो जाने के बाद भी 110 गांव के लोगों को अब तक बिजली नहीं मिली है।
रविवार सुबह 24 गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई थी, उसके बाद स्टाफ ने सोमवार को सुबह 16 और गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी। अन्य गांवों में अब भी संकट है। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि शेष बचे 110 गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सही कर दी गई है, जिसकी टेस्टिंग की जा रही है। मंंगलवार सुबह तक आपूर्ति हर हाल में बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें