फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ ने बढ़ा दिए सब्जियों के भाव, टमाटर पहुंचा 100 के पार

विज्ञापन
बाजार में एक दुकान पर बिक्री को रखी सब्जी।
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिन लगातार हुई बारिश ने सब्जियों के भाव को बढ़ा दिया था। अब शहर में बाढ़ आने से इनके दाम में और बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार को टमाटर प्रति किलोग्राम 100 रुपये के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


पूर्व में हो रही से बारिश में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए थे। इसके बाद जब लगातार तीन दिनों से बारिश शुरू हुई तो सब्जियों की आवक में कमी आ गई। इसके चलते दाम और बढ़ने लगे। शहर में सोमवार की रात जब बाढ़ का पानी भरा तो सब्जियों को लेकर मारामारी मच गई। मंगलवार को जब टमाटर के भाव लिए गए तो 80 से सीधे 100 से 110 रुपये प्रति किलोग्राम थे। यही नहीं आलू नया भी 60 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन

..............
सब्जियों के भाव

सब्जी दाम पहले (प्रति किग्रा) अब
टमाटर 80 100 से 110
लौकी 40 60
भिंडी 20 से 25 50
तोरई 30 50
प्याज- 35 से 40 50 से 60
आलू नया- 35 60
अदरक 40 60 रुपये प्रति ढाई सौ ग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें