फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बहाव में माला नदी पर बना लकड़ी का पुल बहा, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बुहिता गांव के पास माला नदी की पटरीनुमा लकड़ी का पुल ढहने से यातायात ठप हो गया। ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य को जाना पड़ा। इधर, क्षेत्रीय विधायक रामसरन वर्मा ने बरसात के मौसम के बाद नदी में पुल बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव बुहिता के पास माला नदी का पुल न होने पर ग्रामीणों ने आवागमन के लिए सीमेंट के पाइप डालकर उसके ऊपर लकड़ी की पटरी बनाई थी। इसी पटरी से ग्रामीण आवागमन करते थे। शुक्रवार रात नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों की बनाई लकड़ी की पटरी बह गई। शनिवार सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उनके सामने आवागमन को लेकर दिक्कत आ गई। पटरी ढह जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद से ग्रामीण कुछ दूरी के सफर के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं। सर्वाधिक चिंता उन ग्रामीणों को हो रही है, जिनके खेत नदी के उस पार हैं। नदी का जल स्तर बढ़ जाने से ग्रामीण दोबारा पटरी बनाने की स्थिति में भी नहीं हैं।
इन गांवों के लोगों को दिक्कत
गांव बुहिता के पास माला नदी की पटरी ढह जाने से बुहिता के अलावा बसई पुरैना, जादौंपुर पट्टी, बढ़ारा, बेनीपुर, मधवापुर, खरदहाई, खरदाह और अजान आदि गांवों के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के बाद बनवाएंगे पुल
बारिश का मौसम खत्म हो जाने के बाद माला नदी पर गांव बुहिता में पुल बनवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। - रामसरन वर्मा, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें