फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा बैराज से छोड़ा 2.94 लाख क्यूसेक पानी

Fri, 26 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने से नदी क्षेत्र में की जा रही फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। वहीं रमनगरा के पास बना स्पर नंबर छह भी क्षतिग्रस्त होने लगा है। पानी बढ़ने से स्पर के आगे करीब पांच एकड़ कृषि भूमि भी कटान कर पानी में समा गई है। वहीं शारदा पार क्षेत्र के ढकिया महाराजपुर में सब्जी पॉलेज एवं अन्य फसलें पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शारदा का पानी बढ़ने से नाव का संचालन भी ठप हो गया है, जिससे पार बसे लोगों को आने जाने की भी दिक्कत हो गई हैं। नौजलिया में पिछले दिनों कराए गए बचाव कार्य शारदा की पहली ही धार में बहते नजर आए। बल्लियों में लगाई गई घास-फूस और रेत से भरे सीमेंट के कट्टे पानी में डूबने से यहां कटान का खतरा बन गया है। अगर अब दोबारा शारदा का जलस्तर बढ़ता है तो यहां खतरे की स्थिति बन सकती है। वहीं जलस्तर बढ़ने से नगरिया खुर्दकलां के निकट मर्जिनल बांध की ओर आ रहा धारा बदल गई है, जिससे मर्जिनल बांध पहले से सुरक्षित हो गया है। इससे इस क्षेत्र में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


चौकियों पर फंसे एसएसबी के जवान
माधोटांडा। बॉर्डर की सुरक्षा को शारदा नदी के पार क्षेत्र में भी दो चौकियां बनाई गई हैं। इन पर एसएसबी के जवान तैनात हैं, लेकिन शारदा का जलस्तर बढ़ने से इन चौकियों में पानी भर गया है। चौकियों के चारों ओर पानी होने से इसमें तैनात जवान फंस गए हैं। इसकी सूचना पर कमांडेंट जेपी राना दोपहर बाद नगरिया पहुुंचे और यहां से जवानों के साथ शारदा नदी के निकट पहुंच कर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि पानी कम होने पर जवानों को चौकी से वापस बुला लिया जाएगा, साथ ही बॉर्डर की सुरक्षा का जिम्मा कबीरगंज स्थित चौकी के जवानों को सौंपा जाएगा।

सड़कों पर भरा पानी, पुलिस टूटने से रास्ता बंद
हजारा। नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने से भुरजुनिया-हजारा मार्ग पर पानी भर गया है और रास्ते में पड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद हो गया है। इसके अलावा हजारा-सिद्धनगर मार्ग पर भी तीन फिट से अधिक पानी चल रहा है। वहीं बाजार घाट और टिल्ला नंबर चार के पास बाढ़ से सुरक्षा को एक माह पूर्व कराए कार्य भी पानी में बह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बारिश में ही क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। अगर और बारिश हुई और शारदा का जलस्तर फिर बढ़ा तो क्षेत्र में बाढ़ आ जाएगी, जिससे काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


बनबसा बैराज से पानी छोड़ने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जो कम हो रहा है। शनिवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। एसडीएम और बाढ़ खंड को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

- अजयकांत सैनी, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें