फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ ने किया बर्बाद...10 किमी लंबे मार्ग पर दो माह से आवागमन ठप

विज्ञापन
बीसलपुर चौसरहरदो पटृी के बीच कटी पड़ी सड़क।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। बाढ़ में 10 किमी लंबी सड़क कट जाने से चौसर हरदो पट्टी मार्ग का यातायात पूरी तरह से ठप है। मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है। इस संबंध में विधायक ने मुख्यमंत्री से शिकायत भी की पर सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन



नौ जुलाई को आई भीषण बाढ़ में नगर से गांव चौसर हरदोपट्टी जाने वाला पक्का मार्ग आठ जगह से बुरी तरह से कट गया था। इसके बाद इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, जो अब भी ठप है। इस बीच जागरूक लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, जिससे लोगों मेंं जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ा रोष है।
भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह को अपने साथ ले जाकर कटी सड़क दिखलाई और अतिशीघ्र बनवाने के लिए कहा। सहायक अभियंता ने सड़क बनवाने की हामी तो भर दी, लेकिन निर्माण शुरू नहीं कराया। निर्माण शुरू न होते देख विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सड़क का अतिशीघ्र निर्माण कराने की मांग की, फिर भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया। जिम्मेदारों की हीलाहवाली के चलते इस सड़क का निर्माण कब शुरू होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


-
इन गांवों के लोगों को हो रही विशेष दिक्कत

इस सड़क पर यातायात बंद होने के कारण वैसे तो सभी लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन रंपुरा, कर्रखेड़ा, नगरिया, चौसर हरदोपट्टी, अभयपुर, भगवंतपुर करोड, परेवा, किशनी, पटनिया, रंपुरा परवीन, ललौर, गुजरानपुर, सोरहा, सायर, श्यामपुर, मलकपुर आदि ग्रामों के ग्रामीणोंं को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। दिक्कत उन बेसिक शिक्षकों को भी हो रही है, जो इस इलाके के विद्यालयों में पढ़ाने जाते हैं। इस मार्ग के बंद होने के कारण लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर बरेली मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को आना-जाना पड़ रहा है। इसमें उनका समय, पैसे का दुरुपयोग होता है और उन्हें काफी दिक्कत भी होती है।

-
सड़क का निर्माण शुरू न होने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि आने-जाने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
- हिमांशू त्रिपाठी, गांव चौसर हरदोपट्टी

-
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस सड़क का निर्माण कार्य जानबूझकर शुरू नहीं कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी राहगीरों की परेशानी से बखूबी वाकिफ होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं।
- जगदीश प्रसाद गांव चौसर हरदोपट्टी

-
बीसलपुर-चौसर हरदोपट्टी मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है। मार्ग निर्माण के संबंध में पूरी योजना बना ली गई है। बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- शैलेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

बीसलपुर चौसरहरदो पटृी के बीच कटी पड़ी सड़क।संवाद

बीसलपुर चौसरहरदो पटृी के बीच कटी पड़ी सड़क।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें