पूरनपुर। बाढ़ खंड के एसडीओ सुमित सचान ने मंगलवार दोपहर गांव चंदिया हजारा के समीप नदी किनारे पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर निरीक्षण किया। उफान पर पहुंची शारदा नदी के गांव चंदिया हजारा के बृजेन सरकार के गन्ना खेत के मुहाने पर पहुंच गई है।
गांव बृजेन सरकार का खेत नदी के मुहाने पर पहले से ही था। नदी कटान में उसकी पौन एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई थी। इसके बाद जलस्तर कम होने से कटान रुक गया था। मंगलवार को उफान पर पहुंची नदी के मुहाने पर फिर उनकी गन्ना फसल आ गई। उधर, बाढ़ खंड के एसडीओ ने जेई के साथ नदी तट पर पहुंचकर स्थिति को देखा। इस दौरान चंदिया हजारा ग्राम पंचायत के प्रशासक वासुदेव कुंडू भी टीम के साथ नदी तट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नदी शाम को उफान पर आ गई। वनबसा बैराज से रिलीज हुआ पानी पूरी तरह से देर शाम को क्षेत्र में पहुंचने से बाढ़ के हालात बनना तय हो गया है। संवाद