24 घंटे में 30 मिमी बारिश
तराई के जिले में शनिवार से लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है। रविवार सुबह भी बारिश का क्रम बना रहा। 24 घंटे में 30 मिमी बारिश हुई है, जिससे नदी-नाले उफना गए हैं। शनिवार को वनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। इससे नदी का जलस्तर 220.15 मीटर के पार पहुंच गया। हालांकि खतरे का निशान 221.70 मीटर अभी यह दूर है।