फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट और चोरी करने वाले पांच युवकों को भेजा जेल

Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। 10 दिनों में छह मंदिरों से घंटे चोरी किए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कस्बावासी मोहित और आकाश को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी किए गए घंटे, पीतल की वस्तुएं और एक मोेबाइल फोन बरामद किया गया है। इसके अलावा गांव नवादा महेश के चौराहा पर राकेश कुमार का मोबाइल फोन और 15 मिनट बाद गाजीपुर कुंडा के पास खेत से लौट रहे किसान सूरजपाल का मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले बाइक सवारों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की गई। पुलिस ने गांव बढ़ेपुरा निवासी रजनीश, कैंचुआ निवासी योगेंद्र और उमरिया निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। उनसे लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों पर 12 से अधिक रिपोर्ट दर्ज हैं। पांचों युवकों का चालान करके जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें