मोहम्मद आरिफ और नेवाराम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सभी घायलों का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल मेवाराम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।
परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजन हरियाणा पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद पुलिस पंचनामा की कार्रवाई करेगी और इसके बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन और ग्रामीण उम्मीद लगाए हैं कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी होने के बाद शव गांव बड़ेपुरा कुसुमा पहुंच सकेंगे। हादसे की खबर पहुंचते ही गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मची है।