फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ को मारने के मामले में पांच लोग जेल भेजे

विज्ञापन
सांड को प्रताड़ित करने के बाद मौत के मामले में पुलिस ने किया आरोपियों को किया गिरफ्तार। संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव भदेंगकंजा के मजरा लधपुरा में सांड़ को प्रताड़ित करके मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें पेड़ से सांड़ के चारों पैरों को रस्सी से बांधा गया और उसके चारों ओर गांव वाले इकट्ठे थे। एक व्यक्ति उसे नाथने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद जमीन पर गिरे सांड़ की तड़पकर मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीएम को ट्वीट कर दिया गया।
डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम सचिव पंकज शर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो को देखकर आरोपियों की शिनाख्त की। इसके बाद पांच लोगों को पकड़ कर चालान कर दिया। इंस्पेक्टर वीरेश सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र, हरीराम, जगदेव, वीरपाल, ब्रह्मानंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें