फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत के कई मोहल्लों में पूरी रात गुल रही बिजली

विज्ञापन
शहर में खराब बिजली व्यवस्था को सही करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में रविवार को भी बिजली कटौती का क्रम जारी रहा। शनिवार देर रात तक कटौती होती रही। वहीं कुछ कॉलोनी में पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी तो कुछ जगह फाल्ट की वजह से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजाबाग कॉलोनी, खकरा, चावला चौराहा, बेलों वाला चौराहा, डालचंद मोहल्ला, कमल्ले, बेलों वाले चौराहे, फीलखाना, सिविल लाइन समेत शहर के कई मोहल्लों में देर रात से ही बिजली ठप रही, जो कि दोपहर बाद जाकर बहाल हो पाई। इसके अलावा छिपियान मस्जिद न्यूट्रल का तार कट जाने से वहां वोल्टेज की समस्या बनी रही।
वहीं उपभोक्ताओं के मुताबिक कर्मचारियों ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इधर सुनगढ़ी में फेस न आने की वजह से दिक्कतें आती रही। देशनगर और कांशीराम कॉलोनी में कई घंटे बिजली ही नहीं आई। शहर के शाहजी मियां की मजार की तरफ तार टूटने से लगभग दो घंटे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर समस्या आने पर बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। वहां पर कर्मचारियों को भेज कर व्यवस्था को दुरूस्त कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें