फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता शाहजहांपुर के थाना चौक के मोहल्ला रंगमहल निवासी संतीश चंद्र वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुत्री लक्ष्मी वर्मा की शादी बिलसंडा निवासी अमन वर्मा के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर पुत्री का मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुत्री ने फोन कर पति के जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को पति समेत ससुराल के लोगों ने पुत्री को मारने के बाद उसके शव को साड़ी से फंदे से छत के कुंडे में लगे पंखे से लटका दिया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें