फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विकास भवन में पांच अधिकारी मिले गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब

Fri, 09 Oct 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह 10:05 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच अधिकारी गैरहाजिर मिलने पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यदिवस में सुबह 10 बजे तक हर हाल में कार्यालय में उपस्थित रहें, जिससे दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को अधिकारियों के इंतजार में परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समय से पहुंचना चाहिए। शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें