फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर वकील से पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 10 Jul 2015 11:20 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना व कसबा न्यूरिया के मोहल्ला मोहम्मद मियां निवासी अधिवक्ता सिराजुलहसन ने मकान का बैनामा कराने के नाम पर शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज तकिया निवासी एक पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने इस मामले में कुछ वकीलों के साथ एसपी से मिल कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी से मिले मोहल्ला मोहम्मद मियां खां निवासी वकील ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह शहर में मकान खरीदना चाहते थे।  शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज तकिया निवासी एक पिता-पुत्र ने उन्हें पीलीभीत शहर में एक मकान दिखाया। इसका सौदा 6.50 लाख रुपये में तय हुआ। 2.50 लाख के दो चेक उन्होंने दे दिए। आरोपियों ने दिसंबर 2014 में रजिस्ट्री कराने का वादा किया था।
निर्धारित समय पर जब उन्होंने आरोपियों से रजिस्ट्री कराने को कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। बाद में पैसा भी वापस करने से इंकार कर दिया। 18 मई 15 को वह जब मशकूर हसन खां, फईम अख्तर व मेराज हुसैन के साथ आरोपी के घर गए और पैसा वापस करने को दबाव बनाया तो आरोपी पिता-पुत्र गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी जेके शाही ने बताया कि शहर कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें