फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ मीटर दौड़ में रामवीर अव्वल

Mon, 18 Jan 2016 10:53 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मानपुर में मंगलम् नेहरू युवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। 500 मीटर दौड़ में रामवीर अव्वल रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता समारोह का शुभारंभ मंगलम् नेहरू युवा मंडल समिति के अध्यक्ष विमल शुक्ला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्रा वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्चना प्रथम और रीतू द्वितीय रहीं। छात्र वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रथम और दीपक द्वितीय रहा। खो-खो में खुशी एंड पार्टी, वॉलीबाल में विपिन एंड पार्टी प्रथम रही। छात्र वर्ग की 500 मीटर दौड़ में रामवीर प्रथम, तौफीक द्वितीय और और दीपक तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में हरिओम, चांद बाबू, संदीप कुमार, अमित अग्रवाल, सतीश चंद्र, सोनी, प्रियंका और अनिल गंगवार शामिल थे। मंडल अध्यक्ष ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें