फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगली सूअर का शिकार करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली

Sat, 25 Apr 2026 05:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में माधोटांडा थाने की पुलिस टीम ने जंगली सूअर का शिकार करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
घायल आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के बराही जंगल में जंगली सूअर के शिकार के मामले में वांछित चल रहे पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पांचों आरोपी हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी निवासी हैं। इससे पहले हुई मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि अन्य को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

विज्ञापन


माधोटांडा थाना क्षेत्र के बराही जंगल में 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने संरक्षित वन्यजीव (जंगली सूअर) का शिकार किया था। इस दौरान आरोपियों ने वनकर्मियों पर फायरिंग भी की थी। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस के सामने कई अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए। इससे पहले 21 अप्रैल को पुलिस ने एक आरोपी हरजिंदर सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। 

आरोपियों ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग 
शुक्रवार को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़े चार आरोपी सेल्हा मजार के पास जंगल में मौजूद हैं। सूचना पर माधोटांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अमरजीत सिंह (32) और हरपाल उर्फ जसपाल उर्फ पालू (24) गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी माधोटांडा भेजा गया। इस दौरान दो अन्य आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में मुख्तियार सिंह (30), बलजीत सिंह (20) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा शनिवार को भी पुलिस ने एक अन्य वांछित आरोपी सतनाम सिंह (72) को डगा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
पुलिस के अनुसार वन्यजीव शिकार में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक भी बरामद की जा चुकी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें