फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया के तहत सर्वाधिक चेकअप कराने में पीलीभीत प्रदेश में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम में लोगों के स्वास्थ्य चेकअप में स्वास्थ्य विभाग को राज्य में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर हरदोई रहा। बरेली मंडल में पीलीभीत पहले स्थान पर रहा। मंडल में प्रथम आने पर सीएमओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को शासन से बधाई मिली है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम चलाया गया था। सरकार से मिले दिशा-निर्देशों के तहत सीएचसी, पीएचसी और सब हेल्थ सेंटरों में फिट इंडिया कार्यक्रम में लोगों का स्वास्थ्य चेक किया गया था। सात से 23 अक्टूबर तक सभी स्थानों पर अभियान को सुचारु ढंग से चलाया गया। अभियान में 7630 लोगों का चेकअप किया गया। उनमें 189 लोग खांसी, जुकाम, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों से ग्रस्त निकले। हालांकि इन जांचों में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। अभियान समाप्त होने के बाद इसकी पूरी रिपोर्टिंग शासन को भेजी गई। पूरे प्रदेश के जनपदों में जब अभियान की समीक्षा की गई तो पीलीभीत को राज्य में दूसरा स्थान मिला, जबकि बरेली मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में उनकी पूरी टीम ने मेहनत की थी। आम लोगों ने भी जागरूकता दिखाई। इसलिए पीलीभीत को मंडल में प्रथम और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। सभी स्वास्थ्य कर्मी और नागरिक इसके लिए बधाई के पात्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें