फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस पकड़ने पर मझोला में बवाल

Thu, 03 Sep 2015 11:41 PM IST
मझोला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया में प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने और इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लेने के बाद बवाल हो गया। हिरासत में लिए गए युवकों के घर वालों ने तमाम लोगों के साथ पहुंचकर पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। उधर हिंदू संगठनों के तमाम कार्यकर्ताओं ने चौकी के सामने धरना दिया और जुलूस निकालकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। उधर नगर में तनाव को देखते हुए पहुंची पीएसी ने पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने गुलडिया में मुखबिर की सूचना पर चौकी पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। वहां प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहा युवक भाग निकला। पुलिस ने मौके से खाल, 50 किलोग्राम मांस, तराजू और काटने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके पर मौजूद नगर के दो युवकों को हिरासत में ले लिया और न्यूरिया थाना ले गई। इसकी जानकारी होने पर तमाम लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे युवकों के परिवार वालों ने पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। घर वाले दोनों को निर्दोष बताते हुए उन्हें छोड़ने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इधर मांस पकड़े जाने की सूचना पर भाजपा, विहिप और आरएसएस के तमाम कार्यकर्ता भी पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची एसओ दलवीर वर्मा ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए और नगर में जुलूस निकाला। इधर कसबे में तनाव को देखते हुए सीओ पीएसी के साथ पहुंच गए और नगर में फ्लैग मार्च निकाला। सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक निर्दोष थे। जिस पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। सतर्कता की दृष्टि से पीएससी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें