आंख की लालिमा या सूजन को नजरअंदाज न करें
- ब्लैक फंगस की चपेट में आने पर सबसे पहले आंख अचानक लाल होगी। आंख में सूजन आ जाएगी।
- नजर कमजोर पड़ने लगेगी। गंभीर मामलों में रोशनी भी जा सकती है।
- कोरोना रोगी आंख की लालिमा या सूजन को नजरअंदाज न करें।
जब मस्तिष्क तक पहुंचेगा फंगस
- फंगस धमनियों के जरिए जब मस्तिष्क तक पहुंचेगा, तो रोगी को अचानक लकवा, मिर्गी का दौरा, बेहोशी, सिर में असहनीय दर्द जैसी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।
- कुछ गंभीर मामलों में रोगी की अचानक मौत हो सकती है।
धमनी में छेद कर रक्त तक पहुंच रहा ब्लैक फंगस
डॉ. विजय बताते हैं कि म्यूकॉरमाइकोसिस एक अलग तरह का फंगस है। ये रक्त वाहिकाओं में छेद करने की क्षमता रखता है। शरीर में प्रवेश के साथ ही ये रक्त वाहिकाओं में पहुंचने के लिए उसे नुकसान पहुंचाता है। कामयाबी मिलने के बाद रक्त के जरिए ये पूरे शरीर में फैल जाता है और रक्त प्रवाह को रोकता है।
इस कारण रक्त वाहिका सूख जाती है, जो गैंगरीन की तरह दिखता है। गैंगरीन काले रंग का होता है। इसी कारणवश इसे ब्लैक फंगस या ब्लड फंगस भी कहते हैं।