फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग, युवक की गर्दन के नीचे लगी गोली

Thu, 30 Apr 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गोली लगने से घायल जगतवीर- ग्रामीण - फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती डीएम।-
विज्ञापन
पूरनपुर। डीजे पर डांस करने के दौरान तमंचे से फायरिंग करने के दौरान गांव सुआबोझ का जगतवीर गोली लगने से घायल हो गए। गोली उसके गले के नीचे लगी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल के भाई गांव के राकेश की ओर से फायरिंग करने के आरोपी नगर के मोहल्ला कायस्थान के रजत राठौर के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में बुधवार की रात करीब 10 बजे की है। गांव के रामनाथ की पुत्री की शादी थी। द्वारचार की रस्म के दौरान लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला कायस्थान के रजत ने डांस के दौरान तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। इससे गांव सुआबोझ के जगतवीर के गले के नीचे गोली लग गई और वह घायल हो गया।
इस बीच आरोपी मौके से भाग गया। लहूलुहान जगतवीर को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ऑपरेशन के बाद उसकी पीठ के समीप फंसी गोली को बाहर निकाला गया। कोतवाल पवन पांडेय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

घायल के भाई गांव सुआबोझ के राकेश कुमार ने आरोपी रजत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि अपने भाई जगतवीर और अन्य परिजन के साथ गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में रामनाथ की पुत्री की शादी में शामिल होने गए थे। डीजे पर उसका भाई और मोहल्ला कायस्थान का रजत और अन्य कई लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान रजत ने तमंचा निकालकर फायरिंग की। पूरनपुर कोतवाल पवन पांडेय का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, घटना के बाद शादी की रस्मों की औपचारिकता पूरी की गई। घटना के कुछ घंटे बाद ही दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। इसको लेकर घंटों बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें