फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधूरे सुरक्षा इंतजाम के बीच लगवा दिया गया पटाखा बाजार, हादसा होने से बचा

विज्ञापन
गजरौला में पटाका बाजार के निकट लगी आग को बुझाते लोग । स्रोत-  वायरल वीडियो
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला कस्बे में पटाखों की दुकानों को कस्बे के बाहर लगाया गया था। वहां महज दो कांस्टेबल तैनात किया गए। आग बुझाने के साध भी पर्याप्त नहीं थे। रविवार शाम पटाखे की चिंगारी से वहां पड़े घास-फूस में आग लग गई। मौके पर बचाव के इंतजाम न होने से दुकानदारों के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि आसपास के लोग बुझाने में जुट गए। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड आग बुझ जाने के बाद पहुंची।
विज्ञापन

कस्बा गजरौला में आतिशबाजी का बाजार लगा था। बाजार में लगभग 12 अस्थाई दुकानें लगी थीं। दिवाली वाले दिन रविवार शाम पांच बजे पटाखा बाजार के पास किसी ने पटाखा दाग दिया। उसकी चिंगारी से घास फूस में आग लग गई। आग तेजी से बाजार की ओर बढ़ने लगी। यह देखकर पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जुटे तो जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया।

पटाखे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी छोटेलाल के छप्परपोश मकान में रविवार रात साढ़े नौ बजे पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखा कुछ सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें