फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राधा रमण मंदिर में मनाया गया अन्नकूट उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चौक बाजार स्थित राधा रमण मंदिर में अन्नकूट व गोवर्धन पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में गोवर्धन पर्वत सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

राधा रमण मंदिर में सोमवार को सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत सजाकर पूजा अर्चना की। गिरिराज जी महाराज की सुंदर छवि का दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान गिरिराज का अद्भुत शृंगार किया गया। पुजारी ने वैदिक मंत्रों से पूजन कराया और भगवान को छप्पन भोग लगाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें