फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। जनसेवा केंद्र पर दो पक्षों में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। किसी तरह पीड़ित ने भागकर जान बचाई। गोली चलने से भगदड़ मच गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के कनाकोर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर की दिन में तीन बजे वह गांव में ही दुकान पर बाल कटवाने गया था। दुकान के पड़ोस में ही जनसेवा केंद्र पर कनाकोर गांव निवासी हरवंश, अर्पित, नीतीश का किसी अन्य व्यक्ति से झगड़ा हो रहा था। वह और दुकानदार का पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचा।
इस बात से नाराज आरोपी हरवंश ने गोट में लगा तमंचा निकाल कर उस पर फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बच गया। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें