फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, हड़कंप

Fri, 20 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होते होते बच गया। ब्राडगेज प्लेटफार्म पर बंद पड़ी कैंटीन में अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर साजिद मियां की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। ब्राडगेज प्लेटफार्म पर स्टेशन मास्टर कक्ष के समीप कैंटीन है। ब्राडगेज कन्वर्जन के चलते कैंटीन को बंद कर दिया गया था। यहां ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन कैंटीन का ठेका न होने के चलते वह बंद पड़ी थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे कुछ रेल यात्रियों को कैंटीन के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर कक्ष में दी गई। कुछ ही मिनट में कैंटीन से ऊंची-ऊंची आग की लपटे उठने लगीं। इससे रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्टेशन मास्टर साजिद मियां फायर एक्सटिंग्युशर (आग बुझाने वाला सिलेंडर) लेकर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। स्टेशन मास्टर को आग बुझाता देख अन्य रेल कर्मी व टीटीई भी आग बुझाने में जुट गए। आग बढ़ती देख कुछ रेल यात्री पास में पड़ी मोरंग को उठाकर आग पर डालने लगे। कुछ देर बाद कैंटीन की प्लाई तोड़कर करीब दस मिनट में आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि कैंटीन में आग शार्ट सर्किट के चलते लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें