पीलीभीत के जिला महिला चिकित्सालय के पास लगे पैनल से गायब फायर पाइप लाइन।संवाद
पीलीभीत। झांसी स्थित एसएनसीयू में आग लगने की घटना के बाद भले ही प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण किया हो, लेकिन जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा के उपाय अब भी नाकाफी हैंं।
झांसी में हुई घटना के बाद प्रशासन स्तर से निरीक्षण के निर्देश गए थे। निरीक्षण में कई जगहों पर जहां कम सिलिंडर मिले थे, वहीं हाईड्रेंट भी नहीं थे। इस पर सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक जिला महिला अस्पताल में इस दिशा में काम नहीं किया गया है। यहां गेट नंबर तीन के पास लगे फायर पैनल से पाइप अब भी नदारद है। इसके अलावा आवास व उसके आस-पास के पैनल से भी पाइप नदारद हैं।
-
व्यवस्थाओं में सुधार का दावा
पूरनपुर। सीएचसी में आग बुझाने के लिए 13 सिलिंडर लगे हुए है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि हाल ही में व्यवस्थाओं का ऑडिट किया गया है, साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सिलिंंडरों की वैधता सितंबर 2025 तक है। नगर के महिला चिकित्सालय में भी आग बुझाने के लिए एक सिलिंडर लगा है। व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। संवाद
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि मानक के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्र में 11 अग्निशमन यंत्र लगे हैं। सभी चालू हालत में हैं। संवाद
सभी जगहों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। एमओआईसी को भी निर्देश दिए गए है कि वे समय-समय पर चेकिंग कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं। कुछ जगहों पर काम रह गया है, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ