फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने छीना आशियाना तो पेड़ के नीचे बनाया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव पतीपुरा के आग की भेंट चढ़े 19 घरों में रहने वाले महावट परिवारों को दूसरे दिन भी राहत नहीं मिली। झोपड़ियां जलने से सभी ने भीषण गर्मी से बचने को पेड़ के नीचे बैठकर दिन गुजारा। पीड़ित परिवारों को मुआवजे का इंतजार है।
विज्ञापन

पतीपुरा की महावट बस्ती के 19 घरों में सोमवार की शाम आग लग गई थी। जिसमें घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। एसडीएम चंद्रभानु सिंह और तहसीलदार आशुतोष कुमार ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया था। फिलहाल, दूसरे दिन भी पीड़ित परिवारों को कोई मदद नहीं मिल पाई। मंगलवार को भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने भी पीड़ित परिवारों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने सभी के भोजन का इंतजाम किया। लॉकडाउन में आमदनी बंद होने से यह परिवार पहले से ही परेशान थे। घरों में आग लगने से उनकी परेशानी दोगुनी हो गई है। तहसीलदार आशुतोष कुमार का कहना है कि पतीपुरा की महावट बस्ती में आग लगने की जांच पड़ताल कर ली गई है। पीड़ितों को मुआवजा देने संबंधी प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। सभी को बहुत जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें