फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक के जनरेटर में लगी आग

Wed, 09 Aug 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलीनगर स्थित स्टेट बैंक परिसर के बाहर आग की उठती लपटें।
विज्ञापन
कलीनगर। बिजली का तार टूटकर गिरने से हुए शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक के जनरेटर में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। आपूर्ति बंद होने के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, सपहा गांव में परचून की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कलीनगर कस्बे में स्टेट बैंक की शाखा है। भवन के बाहर जनरेटर लगा है। सोमवार रात बैंक के ऊपर से गुजर रहा तार टूटकर जनरेटर पर गिर गया। इससे जनरेटर में आग लग गई। लोगों ने बिजली कर्मचारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। सपहा में लालता प्रसाद की घर में ही परचून की दुकान है। सोमवार रात उसमें आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें